फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा

Thu, 29 Mar 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाशों के कब्जे से बाइक व तमंचे सहित कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने पत्रकारों को बताया कि रतनपुरी निवासी महकसिंह पुत्र करम सिंह व उसका भाई संजीव सबमर्सिबल लगाने का काम करते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे दोनों भाई बाइक पर इनके साथ काम करने वाले गांव इंचौड़ा निवासी बबलू पुत्र धर्मपाल को उसके गांव छोड़कर लौट रहे थे।

इंचौड़ा मार्ग पर बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से बाइक को रोकने का इशारा किया। बाइक नहीं रोकने पर फायरिंग की। जिसमें दोनों बाल बाल बच गए। दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना पुलिस बल को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गांव बड़सू राजबाहे पटरी पर गांव लोहड्डा रोड पर दोनों बदमाशों को घेर लिया।
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुुरू कर दीं। बदमाशों की गोली दरोगा शिवकुमार की बुलेटप्रुफ जैकेट में लगी। जिससे दरोगा बाल बाल बच गए।  पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की गोली एक बदमाशों के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया और बाइक समेत दोनों बदमाश नीचे गिर पड़े। बाइक से नीचे गिरते ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम खतौली के गांव रामनगर निवासी रविंद्र पुत्र भंवर सिंह व थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव शुभम पुत्र संजय कुमार बताए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश रविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें