मोरना। जटवाड़ा गंगनहर पर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो मौका पाकर भाग निकले। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से दरोगा बाल बाल गए गए। पकड़ा गया एक बदमाश गैंग का सरगना इंटर कालेज का छात्र निकला।
ककरौली के थानाध्यक्ष ब्रिजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गंगनहर जटवाड़ा झाल पर शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश लूटपाट के इरादे से खड़े हुए हैं। सूचना पर एसआई महावीर सिंह के नेतृत्व में एसआई विरेंद्र यादव, कांस्टेबिल नितिन, अतुल, भारत भूषण, हर्ष, रोहित अत्री आदि ने गंगनहर पर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।
बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए बदमाश क्षेत्र के गांव ढ़ांसरी निवासी सागर पुत्र कटार सिंह व नौशाद उर्फ रणपाल पुत्र एवज अली निकले। फरार बदमाशों के नाम कल्लू पुत्र सादा व उवेश पुत्र शहजाद बताए हैं। पुलिस ने बदमाशों कब्जे से एक कटी हुई बाइक के सामान, एक डिस्कवर बाइक व दो तमंचे, तीन कारतूस बरामद किए हैं।
इन बदमाशों ने भोपा थाने के गांव नंगला बुजुर्ग के कलाम पुत्र तुफैल से गंगनहर ढांसरी पुल से बाइक सहित नकदी लूटी थी। जानसठ व ढांसरी मार्ग पर गांव ढांसरी निवासी डेयरी मालिक इनाम पुत्र शराफत को लूटने के लिए गोली मारकर घायल कर दिया। गैंग का सरगना सागर गांव ढ़ांसरी के किसान जूनियर स्कूल में पढ़ने वाला छात्र है। सीओ भोपा ने बताया कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए इसी तरह से लगातार अभियान चलाया जाएगा।