फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजपुर में पुलिस पर किया पथराव  

Wed, 07 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : crime demo
विज्ञापन
ताजपुर गांव में बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें पथराव हुआ। झगडे़ की सूचना पर ताजपुर गांव में पहुंची पुलिस पर भी दोनों गुटों के लोगों ने पथराव कर  दिया। पुलिस कर्मियों ने छिप कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल  भेज दिया।
विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में सोमवार को बच्चों के बीच कहासुनी के बाद बड़ों में भी झगड़ा हो गया। झगडे़ में दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और पुलिस पार्टी पर भी पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से पुलिस कर्मियों ने छिप कर जान बचाई।

बाद में और पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। तब हमलावरों को काबू में किया। इस दौरान काफी हमलावर जंगल में भाग गए।  एचसीपी  नरेन्द्र नेगी की ओर से बलवा व सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक दर्जन लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चार लोगों  रेणु , नितिन, सतीश व राजकुमार  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि बाकी हमलावरों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें