फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार  

Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्राइम ब्रांच और रामराज पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोरों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस को चोरी की तीन कार, सात बाइक, दो तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और रामराज पुलिस ने शुक्रवार रात आलमपुर नहर पटरी के पास हुई मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को धरदबोचा। शनिवार को एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन में पकड़े गए बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि पकड़े गए बदमाशों में रिंकू पुत्र विजय सिंह निवासी मऊखास थाना मुंडाली, मेरठ सलीम पुत्र तालिब निवासी निजामपुर बिनावर, बदायूं और इसरार पुत्र यासीन निवासी शिकारपुर थाना स्वार, रामपुर है। कहीं से छोटा-बड़ा वाहन चोरी कर उसे दूर कहीं दूसरे जनपद में जाकर बेच देते थे। इनके पास से तीन कारें बरामद हुई और सात बाइक बरामद हुई हैं। जो दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद आदि जनपदों से चोरी किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में सलीम पर पांच, इसरार पर चार और रिंकू पर पांच मुकदमे लूट, चोरी, हत्या आदि धाराओं में दर्ज हैं। 
बताया कि पकड़े गए बदमाश पहले भी वाहन चोरी में जेल जा चुके है। बरामद वाहनों से चार को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। जनपद में इनके खिलाफ कोई मुकदमा अभी तक नहीं मिल पाया है। बदमाश रात में दिल्ली आदि से वाहनों को चोरी या लूटकर मुरादाबाद, संभल आदि शहरों में बेच देते थे।
विज्ञापन


संभल के कबाड़ी की तलाश
अंतरराज्यीय बदमाशों ने पूछताछ में क्राइम ब्रांच को संभल के कबाड़ी का नाम बताया है। पुलिस के अनुसार ये कबाड़ी बदमाशों से लूटे और चोरी के ट्रकों को खरीदता था। कबाड़ी का सही पता पुलिस को नहीं मिल पाया है। अभी तक शातिर करीब 50 वाहनों की चोरी कर बेच चुके हैं।

बदमाशों को पकड़ने वाली टीम      
तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में क्राइम ब्रांच इंटेलीजेंस विंग प्रभारी सुनील शर्मा, स्वॉट प्रभारी प्रवेश कुमार, थाना प्रभारी रामराज अनिल कुमार, उपनिरीक्षक रईस खान, सोनू शर्मा, जितेंद्र त्यागी, दीपक कुमार, गुरनाम सिंह, अमित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें