मुजफ्फरनगर में थाना जानसठ पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें दो घायल हुए है। इस गिरोह ने मीरापुर व जानसठ क्षेत्र में तीन घटनाएं की थीं। बदमाशों के पास से बाइक, दो तमंचे, एक चाकू व 61 एटीएम कार्ड और 19800 रुपये बरामद किए गए हैं।