एएसपी ने बताया कि शव मिलने के बाद जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने मृतका के बड़े भाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी उम्र करीब 15 साल है। पूछताछ में हत्यारोपी भाई ने बताया कि चार जून को उसके पिता अख्तर अली मतगणना स्थल पर ड्यूटी पर गए थे और मां बरनावा में मौसी के यहां चली गई। मां के वापस लौटते ही सिदरा ने गला घोंटने और पिटाई करने की शिकायत कर दी, जिस पर मां ने उसे डांटने के साथ ही पिटाई की, तभी उसने अपनी बहन सिदरा की हत्या करने की ठान ली।
बताया गया कि मस्जिद में पढ़ने जाते समय वह दूसरे रास्ते से अपनी बहन को लेकर गया और खाली जगह में हिजाब से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मस्जिद में पढ़ने चला गया और वहां से घर वापस जाकर परिजनों को झूठ बोलकर गुमराह किया कि सिदरा तबीयत खराब होने की बात कहकर मस्जिद से लौट आई थी।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सुलझी हत्या की गुत्थी
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। जिन्होंने मृतका के घर से घटनास्थल के बीच रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। आरोपी अपनी बहन को एकांत रहने वाले रास्ते से लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।
हत्या के बाद गली के बाहर घूमता रहा आरोपी
एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भाई घटनास्थल वाली गली के बाहर घूमता हुआ नजर आया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन की हत्या करने के बाद वह वापस घर जाने लगा, तभी उसे शक हुआ कि उसकी बहन खड़ी होकर वापस लौट आई तो उसकी फिर से पिटाई होगी। बहन की हत्या करने की पुष्टि करने के लिए गली के बाहर घूमता रहा। अगर उसकी बहन उठकर आ जाती तो वह दोबारा उसे मार देता।
यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है