फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Sun, 18 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। मेला छड़ियान में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से उसे पथराव में महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव ताजपुर बिट्टू पुत्र विक्रम और कुलदीप पुत्र कंवरपाल पक्षों के लोगों शुक्रवार रात को जीटी पर लगा मेला छड़ियान देखने के लिए आए थे। मेले में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।

उस वक्त तो मेले में मौजूद दुकानदारों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। रात के करीब आठ बजे घर पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी व डंडे चल गए। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों से राहुल, अर्जुन, सुनीता, सोमपाल, मुकेश व तेजपाल घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर रात में ही कोतवाली में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण से हजारों की नगदी लूटी ः जानसठ। गांव राजपुर निवासी शरद पुत्र सुशील बाइक द्वारा जानसठ से सामान खरीद कर शनिवार की शाम करीब सात बजे वापस गांव जा रहा था। रास्ते मेें सालारपुर बाग के पास पहले से खड़े दो युवकों ने बाइक रोकते ही शरद को थप्पड़ मारकर 1750 रुपये की नगदी छीनी आैर  फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें