फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में अस्पताल में कर्मचारी ने की आत्महत्या

Sat, 24 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
राोते ‌िबबिलख्‍ाते प‌िररिवार के लाोग
विज्ञापन
घरेलू कलह में मेडिसिटी अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम उसने अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में बंद होकर खुद को गोली मार ली। इस घटना का पता तब लगा जब एक महिला कर्मी वार्ड में सफाई करने पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। अस्पताल कर्मियों अंदर से लगी चिटकनी तोड़कर कमरा खोला तो खून से लथपथ लाश बेंच पर पड़ी थी। तमंचा वहीं नीचे फर्श पर पड़ा था। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसकी हत्या का आरोप मृतक के ससुराल वालों पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 25 वर्षीय रवि मिश्रा पीलीभीत बाईपास रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल में सफाई सुपरवाइजर था। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंचा। अस्पताल के प्रशासक अखिलेश पाराशर ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर बने प्राइवेट वार्ड 10 में भर्ती मरीज की दोपहर ढाई बजे छुट्टी हो गई थी। उसमें दूसरे मरीज को भर्ती किया जाना था। शाम करीब पांच बजे रवि दस नंबर वार्ड में गया था, जिसके बाद से किसी को नहीं दिखा। मरीज शिफ्ट करने से पहले शाम सात बजे अस्पताल कर्मी प्रिया दस नंबर वार्ड में साफ सफाई देखने पहुंची तो अंदर से कमरा बंद था। उसके बताने पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो अस्पताल प्रशासक अखिलेश को फोन किया। उन्होंने जाकर दरवाजा तोड़ने को कहा। कर्मचारियों के कई बार धक्का देने पर अंदर से लगी चिटकनी टूट गई।
उन्होंने देखा कि खून से लथपथ रवि बेंच पर पड़ा था। उसे स्ट्रेचर पर लिटाने के साथ डॉक्टर को बुलाया गया। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फौरन इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। एसपी सिटी समीर सौरभ, एएसपी आकाश तोमर, बारादरी इंस्पेक्टर कमरुल हसन, इज्जतनगर इंस्पेक्टर रामगोपाल मिश्रा, एसएसआई और कई चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। घरवाले पहुंचे तो अस्पताल में हंगामा और कोहराम मचने लगा। फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन

दस माह पहले ही हुई थी शादी
रवि बारादरी इलाके के नवादा शेखान में रहने वाले रामवीर मिश्रा का बड़ा बेटा था। उन्होंने बताया कि रवि की शादी 13 दिसंबर 2015 को संध्या के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। रवि के ससुराल वाले दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखने की धमकी देते थे। उनका आरोप है कि पत्नी संध्या के घरवालों ने रवि की हत्या की है।

परेशान रहता था रवि
अस्पताल प्रशासक अखिलेश का कहना है कि रवि घरेलू कलह की वजह से परेशान रहता था। पिता ने रवि को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। घरेलू कलह के चलते रवि ने खुद को गोली मार ली।

प्रथम दृष्टा आत्महत्या का मामला लगता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वार्ड में लगे सीसी टीवी कैमरा के फुटेज भी देखे जायेंगे। - समीर सौरभ, एसपी सिटी                   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें