फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक ने डांटा तो नौकर ने मांग ली ‘मौत’    

Sun, 16 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोतवाली में बैठे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान स्वामी द्वारा नौकर को डांटने पर उसने मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु की मांग कर डाली। जांच के लिए पत्र पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दुकानदार को बुलवाया। दुकानदार के पक्ष में शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की प्रधानाचार्या कोतवाली पहुंचीं। कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी दुकानदार ने अपने नौकर को पंद्रह दिन पूर्व गल्ले में रुपये कम होने पर धमका दिया था। इससे क्षुब्ध नौकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखकर इच्छामृत्यु की मांग कर डाली। सीएम हाउस से पत्र जांच के लिए शहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने नौकर और दुकान स्वामी को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच शुुरू की। 

दुकानदार शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज की प्रिंसिपल का रिश्ते का भाई है। दोपहर को प्रिंसिपल खुद शहर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से मामले की जानकारी ली। मामले का पता चलने पर भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस कार्यशैली को लेकर विरोध प्रकट किया। कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते मामले में प्रिंसिपल को थाने आना पड़ा। पुलिस ने समझाबुझाकर नेताओं को शांत किया और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग मामले में फैसला कराने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें