फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता लूटता रहा बेटी की अस्मत

Tue, 17 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : crime logo
विज्ञापन
रिश्तों की मर्यादा तार-तार करते हुए एक युवक अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत पिछले पांच महीने से लूटता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का पता चला। आरोपी की पत्नी ने सोमवार को उसके खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी युवक मजदूरी करता है। उसकी पत्नी भी घरों में झाड़ू पोंछा करती है। सोमवार को वह बेटी के साथ पहुंची और पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। बताया कि जनवरी में वह काम करने के लिए गई हुई थी।

उसका पति और नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने भी डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई, तो मामले का पता चला। 
विज्ञापन


मां-बेटी सोमवार को शाम करीब 8 बजे कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही  सीओ एसी शर्मा भी कोतवाली पहुंचे और महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में उन्होंने किशोरी से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें