फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने पहले घर में घुसकर धमकी दी, फिर गांव की मस्जिद से कराया एलान

Thu, 30 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने गांव बसधाड़ा के राहुल प्रजापति के हमलावरों को छोड़ने का आरोप लगाया है। हमलावर परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में बसधाड़ा के प्रजापति समाज के लोगों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रजापति ने कहा कि राहुल प्रजापति पर घात लगाकर हमला किया गया।
विज्ञापन


उसकी मां सरोज देवी ने शाहपुर में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने की बात कही। थानाध्यक्ष ने पीड़ितों पर दबाव बनाकर केवल दो लोगों को नामजद किया। पुलिस ने चार लोग गिरफ्तार तो किए, लेकिन दो से उगाही कर उन्हें थाने में ही छोड़ दिया। थाने से छूटे युवकों ने पीड़ितों के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।

मस्जिद से भड़काने वाले एलान किए गए। उन्होंने दोबारा हमला करने वालों को जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस दौरान हरेंद्र पाल, सचिन पाल, रामनिवास, सोनपाल प्रजापति, गोपाल प्रजापति, राजीव प्रजापति, संदीप प्रजापति, देशपाल पांचाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें