फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में सरेआम प्रेमी युगल की पिटाई  

Thu, 15 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कचहरी में आए प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। सरेआम दोनों की पिटाई शुरू कर दी। प्रेमी युगल की पिटाई होते देख कचहरी में अफरातफरी मच गई। युवती ने एसएसपी ऑफिस में घुसकर खुद को किसी तरह से बचाया और कप्तान को मामले से अवगत कराया। उधर, युवक भी कचहरी से जिला चिकित्सालय में भाग गया। एसएसपी ने सिविल लाइन एसओ को बुलवाकर आरोपी पिता-पुत्र को पकड़वाया और प्रेमी युगल को उनकी बताई जगह पर छुड़वाने के निदेश दिए।      
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू की युवती का पास के ही गांव रामपुर के युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने परिजनों से अलग चुपके से मंदिर में शादी कर रखी है। परिजनों को मामले का पता चला तो गांव में पंचायत हुई और दोनों के मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसी बीच दोनों ने कोर्ट में शादी करने का निर्णय लिया। बुधवार को दोनों दोपहर करीब एक बजे कचहरी पहुंचे और वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया के बारे में पता करने लगे।   पता चलने पर युवती के परिजन भी कचहरी पहुंचे और दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी युगल की पिटाई होते देख कचहरी में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से युवती ने खुद को आरोपियों से बचाया और भागकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई, वहां लोगों की समस्याएं सुन रहे कप्तान को युवती ने रोते हुए घटना की जानकारी दी और आरोपियों से अपने प्रेमी को बचाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने तुरंत फोर्स को दौड़ाया और पिटाई करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पकड़वाया।
विज्ञापन
  उधर, आरोपियों से छूटकर प्रेमी जिला चिकित्सालय में जाकर छुप गया। कप्तान ने एसओ सिविल लाइन को प्रेमी युगल को उनकी मनचाही जगह पर छुड़वाने और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ सिविल लाइन केपीएस चाहल ने बताया कि युवती ने एमए किया हुआ है और युवक चालक है। दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। दोनों को उनकी बताई जगह पर छुड़वा दिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें