फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हालत स्थिर, दरिंदा पकड़ से दूर

Mon, 21 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उधर, बच्ची का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में 20 साल के युवक ने शुक्रवार को गांव की रहने वाली पांच साल की बच्ची को से दुष्कर्म किया था। बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम करने वाले किसान मौके की ओर दौड़े तो, आरोपी लहूलुहान बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। परिजनों ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची की हालत बिगड़ने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में बच्ची का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। 

उधर, बच्ची के परिजनों ने आरोपी अंकित पुत्र रोहताश के विरुद्ध धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसी दिन से आरोपी को तलाश कर रही है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मेरठ और सरधना में आरोपी के संभावित ठिकानों ने दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें