फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही छात्राओं के दो गुटों में संघर्ष

Wed, 26 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विद्यालय में मामूली बातों पर बालिकाओं के दो गुटों में चल रही तनातनी शाहबुद्दीनपुर रोड पर आम हो गई। मंगलवार को स्कूल से घर लौटते हुए दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से बालक भी आ गए और जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें लात-घूंसे और डंडे चले।
विज्ञापन


कॉपी पर वृत्त बनाने में प्रयुक्त नुकीली चीजों से वार किया गया। शोर-शराबा सुनकर लोगों को देख हमलावार भाग गए। घायल आठ विद्यार्थियों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस बच्चों के परिवारों से जुड़े विवाद का मामला बता रही है।


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लद्दावाला में स्कूल से दोपहर को छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं शाहबुदीनपुर रोड पर घर लौट रही थीं। इस दौरान कई दिनों से छात्राओं के बीच मामूली बातों पर चल रही तनातनी में फिर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल र्गई। दोनों तरफ के बालक भी आ गए और संघर्ष तेज हो गया। पास पड़ी लकड़ियां तोड़कर एक दूसरे पर वार किए गए।
विज्ञापन


बच्चों ने कॉपी पर वृत्त बनाने में प्रयुक्त उपकरण निकाल लिए और एक-दूसरे पर वार किए गए। इस दौरान एक पक्ष दूसरे पर भारी पड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। काफी बच्चे मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शना, इकरा, सानिया, साजिदा नाजमा, नाजरीन, सबनूर और उस्मान को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों का कहना था कि मारपीट के दौरान छात्राओं के बाल भी पकड़कर खींचे गए लगते हैं। उस्मान, नाजरीन, सबनूर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल शना के पिता नूर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि साथी बच्चों ने पहले भी सना से मारपीट की थी।

इस मामले की शिकायत स्कूल टीचर्स से की गई। उनका कहना था कि विद्यालय के बाहर किसी मामले के लिए विद्यालय स्टाफ जिम्मेदार नहीं है। शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि बच्चों के परिवारों के बीच झगड़े के कारण बच्चों में मारपीट हुई दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें