फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से रुपये निकालने का आरोपी कैशियर निलंबित

Wed, 26 Aug 2015 12:37 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांगोली गांव के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के कैशियर को महिला के खाते में हेराफेरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। हाडवा गांव की एक महिला द्वारा बैंक कैशियर पर जाली हस्ताक्षर कर उसके खाते से 129500 रुपये निकलवाने के आरोप लगाए गए हैं।

कैशियर को निलंबित करने के साथ ही विजिलेंस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की एक टीम ने मंगलवार को बैंक में पहुंचकर मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार हाडवा गांव की महिला निर्मला द्वारा गांगोली गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में खाता है। महिला निर्मला ने 21 अगस्त को बैंक प्रबंधन को दी गई शिकायत में बताया कि उसके खाते से किसी ने 129500 रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब उसने बैंक से इसकी जानकारी ली तो आठ हिस्सों में उसके खाते से लेन-देन कर उसके खाते से यह राशि निकाली गई है। महिला ने बैक कैशियर पर उसके जाली हस्ताक्षर कर रुपयों को निकालने का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत में बताया कि उसने दोबारा से उसका खाता चेक किया तो कैशियर ने चार बार के लेन-देन में एक लाख बीस हजार रुपये दोबारा उसके खाते में डाल दिये। उसने बताया कि कैशियर उसकी कापी में कभी भी रुपयों के लेन-देन की इंट्री नहीं करता था, जिसके कारण उसके खाते में अब भी नौ हजार रुपये कम हैं। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैंक प्रबंधन द्वारा कैशियर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


हाडवा गांव की निर्मला नामक महिला द्वारा कैशियर पर खाते में हेराफेरी कर रुपये निकालने के आरोप गाए गए हैं। प्राथमिक जांच में दोषी पाए गये कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। बाकी जांच अभी चल रही है।
अशोक कुमार, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें