फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के हालात फिर तनावपूर्ण  

Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
जिला कारागार में सागर मलिक की मां के पहुंचते ही जातीय तनाव के हालात बन गए हैं, वैसे तो जेलर ने डीएम  को मामले की रिपोर्ट दे दी है, लेकिन अंदर के हालात काफी तनावपूर्ण बन गए हैं। अधिकारी पल-पल पर नजर रखे हुए हैं। जल्द ही बबली और मीनू दोनों में से एक को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है ।
विज्ञापन


जेल में रविवार को बहावड़ी की ग्राम प्रधान और सागर मलिक की मां बबली देवी हत्या के आरोप में शामली पुलिस द्वारा भेजी गई थी। महिला जेल में मीनू त्यागी से सामना होते ही बबली ने अपनी जान को खतरा बताते हुए अलग रखने की मांग की। जेलर ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। सूत्रों की माने तो दोनों में से एक को त्वरित कार्रवाई के तहत पड़ोसी जिले की जेल में भेजे जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

उधर, दोनों ओर के बंदियों में जातीय तनाव के हालात बने हुए हैं। तनावपूर्ण माहौल में अधिकारियों ने दोनों के समर्थकों पर नजर गड़ा दी है। अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। काफी दिनों से शांत पड़ी जेल का पारा एकदम से ऊपर आ गया है। डीआईजी कारागार को भी हालात की जानकारी दे दी गई है।  दोनों पर निगाह रखने के अलावा फिलहाल अधिकारियों के पास कोई और विकल्प नहीं है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें