फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Sat, 06 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उप चुनाव में प्रचार तेज होने के बाद सियासी पार्टियों के कार्यकर्ताओं में शुक्रवार रात दो जगहों पर संघर्ष हो गया।
विज्ञापन


खालापार में फक्करशाह चौक के पास कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पीएसी ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सपाइयों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

सरवट रोड पर रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल की गाड़ी पर बवालियों ने डंडा मार दिया। जिसको लेकर देर तक हंगामा हुआ।

13 फरवरी को प्रस्तावित उप चुनाव को लेकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। रात करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के फक्करशाह चौक के पास कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पर जाकर सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान कहासुनी के बाद सपाईयों पर फायरिंग का आरोप है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी घटनास्थल पर पहुंची। लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। एसपी सिटी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला।

कांग्रेस प्रत्याशी सलमान सईद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। उधर, शहर में एतियातन फोर्स तैनात की गई है। उधर, सरवट से चुनाव प्रचार कर लौटते समय कच्ची सड़क पुलिस चौकी के पास रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल की गाड़ी पर डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो हंगामा हो गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, संजय राठी, पूर्वमंत्री योगराज सिंह, सुरेंद्र पाल आदि ने पहुंचकर मामले को संभाला। रालोद नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी माहौल खराब करना चाहते हैं। देर रात तक केवलपुरी मंदिर पर लोगों की भीड़ जमा थी। सिविल लाइंस एसओ चंद्रकिरण यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें