फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की कुकर्म कर ईंट से कुचल कर हत्या

Wed, 15 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बालक की हत्या के बाद थाने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा के गांव बिहारगढ़ में कुछ युवकों ने कुकर्म के बाद दस वर्षीय बालक की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। इस हत्या से गुस्साएं ग्रामीणों ने भोपा थाना पहुंचकर हंगामा करते हुए भोपा-मोरना मार्ग पर जाम लगा दिया। बच्चे के ताऊ ने छह युवकों के विरुद्ध कुकर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।   
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में सोमवार को जय सिंह के बेटे लोकेंद्र की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। रात्रि में डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। करीब ग्यारह बजे बालक अनुज और विशाल ने ग्रामीणों को आकर बताया कि उनके साथ नाच रहे 10 वर्षीय नकुल पुत्र स्व. श्रीराम को एक व्यक्ति जबरदस्ती लेकर जा रहा है। ग्रामीण तुरंत उस ओर दौड़ पडे़, तो उन्हें खंडहर के रूप में पड़े मोहन के मकान में बालक मृत पड़ा मिला।

बालक का सिर ईंट से कुचला गया था। मौके पर खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। पुलिस ने रात्रि में ही शक के आधार पर कई युवकों को हिरासत में ले लिया। जिनमें से एक के कपड़ों पर खून भी लगा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साएं लोगों ने थाने के सामने ही भोपा/मोरना मार्ग पर जाम लगा दिया। भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी देहात विनीत भटनागर, सीओ भोपा अकील अहमद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसपी देहात ने फोरेंसिक एक्सपर्ट व चिकित्साधिकारी मोरना संजीव कुमार को मौके पर बुलाकर हिरासत में लिए गए युवकों की जांच भी कराई। विजय नामक युवक के कपड़ों पर खून लगा मिला।

मृतक के ताऊ कृष्णपाल ने विजय पुत्र जयप्रकाश निवासी परतापुर थाना पिलखवा और कार्यक्रम में डीजे लेकर पहुंचे गौरव, कपिल, मोनू, छोटा निवासीगण भोपा, सुरेशपाल निवासी करहेड़ा के विरुद्ध शराब के नशे में उसके भतीजे के साथ कुकर्म कर हत्या करने का मुकदमा कायम कराया है। थाना प्रभारी प्रभाकर केतूरा ने बताया कि मुख्य आरोपी विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें