फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी में व्यापारी को गोली मारी

Wed, 15 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
किराने के थोक व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। चालक घायल व्यापारी को लेकर बाजार की ओर लौटा और लेकर जिला अस्पताल भागा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।

जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर निवासी अनूप कुमार ऊमरवैश्य (40) पुत्र रामकुमार किराने का थोक व्यापारी हैं। मंगलवार दोपहर वह अपनी पिकअप से चालक अजय कुमार के साथ सामानों की डिलीवरी देने के लिए रानीगंज आए थे। दुकानों पर सामान देने के बाद वह जामताली बाजार पहुंचा। यहां भी दुकानदारों को सामान दिया। इसके बाद वह लगभग तीन बजे उड़ैयाडीह की ओर चल पड़े। पट्टी कोतवाली के पूरे घना नंदईपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप रोक ली। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने अनूप को तमंचा सटा दिया और उनके पास मौजूद रुपये से भरा बैग मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना से सहमा चालक घायल मालिक को लेकर जामताली बाजार की ओर लौट आया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। घायल व्यापारी अनूप को लेकर दूसरे व्यापारी सीधे जिला अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। अनूप ने बताया कि बैग में लगभग दस हजार रुपये ही थे। इस बाबत सीओ पट्टी का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें