फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 17 May 2019 11:50 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में सर्कुलर रोड पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय यह घटना हुई, उसी समय सर्कुलर रोड स्थित स्कूलों की छुट्टी हुई थी। घटना से दहशत और अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं भागकर वापस स्कूलों में चले गए। मृतक के पिता ने सिविल लाइंस थाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मरने वाला युवक मोहित (21) थाना सिखेड़ा के गांव दौलतपुर निवासी दीपचंद का पुत्र था। वह शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित एक कॉलोनी में आया था। घटना के  वक्त अपने दो साथियों रवि और आकाश निवासी गांव सोंटा के साथ बाइक से अपने एक अन्य दोस्त अतुल के बर्थ-डे में शामिल होने के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज जा रहा था। जैसे ही तीनों रेशू विहार चौक पर पहुंचे, पीछे से एक ही बाइक पर आए तीन युवकों ने इनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी।

इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मोहित ने दूसरी बाइक पर सवार गांव जड़ौदा निवासी मालू को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर मालू ने तमंचा निकालकर मोहित के सीने से सटाकर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया व क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


मोहित के दोनों दोस्तों से भी पूछताछ की गई। मोहित के पिता दीपचंद ने तीन गांव जड़ौदा निवासी मालू, आकाश और गांव लच्छेड़ा निवासी लविश लंगड़ा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  एसपी सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मोहित व हत्यारोपियों के बीच कोई पुराना विवाद होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें