फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय रसूलपुर में दो संप्रदायों में संघर्ष, कई घायल

Mon, 05 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सराय रसूलपुर में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर के सराय रसूलपुर गांव में दो संप्रदाय के छात्रों के बीच हुआ झगड़ा बड़ों में विवाद का कारण बन गया। शनिवार रात दोनों संप्रदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों केे आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव में पुलिस, पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


गांव के दोनों संप्रदाय के छात्र खतौली में अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं। इन छात्रों का शनिवार को खतौली में ही स्कूल की छुट्टी होने के बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। रात में ग्रामीण समझौता कराने की कोशिश कर रहे थे, कि दोनों संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल पड़े। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हुआ। 

सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता रात में ही पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों के आठ लोगों को डॉक्टरी कराने के बहाने गांव से लाकर थाने में बंद कर दिया था। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों से आशीष, प्रवेंद्र, शीतल, भोलू, आसिफ, फरमान, मोहसीन, अरशद के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें