फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में संतों को बदमाशों ने लूटा  

Mon, 30 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित संत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर में बदमाशों ने क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर और नयागांव भुम्मा नहर पर बने शिव मंदिर में धावा बोलकर संतों को बंधक बनाकर लूट लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बदमाशों के आतंक से संत समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

     
मीरापुर भुम्मा मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर में महंत गंगानाथ शिष्यों सतीश कुमार, संजय गुर्जर, छोटू व आकाश नाथ के साथ रहते हैं। बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे करीब एक दर्जन बदमाशों ने तालाब की ओर से चढ़कर मंदिर में प्रवेश किया और अंदर आकर तमंचों के बल पर सभी को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

बदमाशों ने कमरों में रखे सामान में से करीब 16 हजार रुपये, गंगानाथ से दो चांदी की चेन, पांच चांदी के सिक्के, एक साने का सिक्का, दो कुंडल चांदी के, दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश नया गांव भुम्मा नहर स्थित शिव मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां दुर्गानाथ व एक पुजारी से भी लूटपाट की। किसी तरह करीब तीन बजे टिकौला मिल में गन्ना डालकर वापस आ रहे किसानों को देख संतों ने शोर मचाया। तब कहीं जाकर वे सभी बंधक मुक्त हुए। मंदिर के निकट बाग की रखवाल करने वाले साबर निवासी मोहल्ला कमलियान मीरापुर ने बताया कि 100 नंबर पर आठ बार डायल किया, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। प्रात: पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महंत से जानकारी ली।

बावजूद पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, मीरापुर पुलिस ने दायमपुरा में एक युवक से मारपीट करने वाले आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उल्लेखनीय है कि राजू ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें