फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान, पति और वकील पर रिपोर्ट

Mon, 30 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में स्पेशल जज के फर्जी आदेश तैयार करने के मामले में वकील, महिला ग्राम प्रधान और उसके पति के खिलाफ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धामपुर ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नहटौर ब्लॉक के गांव किशनपुर भोगन की राशन डीलर पूनम देवी पत्नी नरेंद्र ने दो माह पूर्व एसडीएम को दी शिकायत में प्रधान व प्रधानपति पर आरोप लगाया था कि वह चुनावी रंजिश के चलते उसके राशन के कागजात को सत्यापित नहीं करतीं। उसके प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी व लेखपाल को सामान बंटवाने के आदेश कर दिए थे। आरोप है कि प्रधान सविता कुमारी ने सलीम अंसारी एडवोकेट के माध्यम से स्पेशल जज बिजनौर के न्यायालय में 29 सितंबर 2016 में एक अपील  दायर की। इसमेें राशन डीलर पर धांधली करने का आरोप लगाया गया था। इसलिए दुकान को प्रधान से सत्यापित कराने के आदेश दिए जाएं। कोर्ट ने इस पर कोई प्रतिक्रया नहीं दी।
आरोप है कि सविता कुमारी, उसके पति धर्म सिंह निवासी ग्राम पंचायत किशनपुर भोगन थाना नहटौर व सलीम अंसारी एडवोकेट ने 20 जनवरी को न्यायाधीश के फर्जी हस्ताक्षर का आदेश प्रस्तुत किया। इस पर स्पेशल जज की फर्जी मुहर भी लगी थी। 
विज्ञापन

इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेशचंद गौतम को कागजात फर्जी होने का शक हुआ। छानबीन के दौरान कागजात फर्जी पाए जाने पर उन्होंने शनिवार को नहटौर थाने पहुंचकर प्रथान, उसके पति और वकील के खिलाफ धारा 419, 420, 468, 469, 471 में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें