फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल में साध्वी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी 

Fri, 13 Jul 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रंगदारी मांगे जाने की जानकारी देती साध्वी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौराणिक तीर्थनगरी शुक्रताल के महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम में धमकी भरे पत्र चिपका कर रंगदारी मांगने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों ने आश्रम पर पत्र चिपका करके साध्वी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर साध्वी को हत्या करने की धमकी भी दी गई है। साध्वी ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


शुक्रताल स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ की संचालिका साध्वी परम योगिनी मां राजनंदेश्वरी ने पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि आश्रम में पिछले दो माह से धमकी भरे पत्र चिपका कर बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है। बदमाशों की ओर से रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इस मामले में साध्वी 15 जून को थाने में बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन एक माह बीतने पर भी पुलिस घटना का खुलासा कर बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद फिर से पत्र चिपकाने और पत्र आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मिले धमकी भरे पत्र में एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने साध्वी द्वारा रंगदारी के पैसे नहीं देने पर मुन्ना बजरंगी की तरह हत्या करने की धमकी दी गई है। बदमाशों की धमकी से आश्रम में रहने वाले संतों व सेवकों में दहशत फैल गई है।

पुलिस की हीलावाली कार्रवाई को लेकर गुस्साई साध्वी ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने चेतावनी दी डाली है। शुक्रताल के साधु व संतों में रंगदारी मांगने जाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भारी रोष व्यक्त किया है।

उधर, एसपी देहात अजय कुमार सहदेव ने बताया कि साध्वी से पूर्व में भी रंगदारी मांगी गई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज है। उस मामले में कार्रवाई चल रही है और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। इसके अलावा एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें