फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद के सिर पर क्यों सवार हुआ खून

Fri, 31 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घायल अंजलि और उसके भाई को अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी को हंसी-खुशी सचिन के साथ विदा करते समय जयपाल सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि  यही दामाद एक दिन उनकी जान ले लेगा। ससुरालियों से विवाद के चलते आरोपी ने पत्नी, सास और साले को भी मारने की कोशिश की। हत्यारोपी पर इस कदर खून सवार था कि उसने धारदार हथियारों से सभी को काट डाला। पत्नी से आए दिन मारपीट करने के चलते ससुराल पक्ष ने बेटी को अपने पास ही रख रखा था। घटना के बाद मौके पर ही आरोपियों ने खून से सनी शर्टों को बदलने का प्रयास किया था।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला निवासी जयपाल सिंह कश्यप मकान में ही टेलरिंग की दुकान करता था। डेढ़ वर्ष पूर्व भोपा स्टैंड पर मोबाइल की दुकान करने वाले सचिन से बेटी अंजलि की शादी की थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही आरोपी अंजलि की कमरे में बंद कर पिटाई करता था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। छह माह पूर्व समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था, तभी से अंजलि अपने मायके में रह रही थी।

आरोपी बीच-बीच में ससुराल आकर पत्नी और अन्य को देख लेने की धमकी देता रहता था। जयपाल पक्ष ने कभी सोचा ही नहीं था कि आरोपी सचिन इस तरह की वारदात भी कर सकता है। वारदात के दौरान एक आरोपी घर के बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। इसके बाद दोनों भीतर गए और मकान में सामने के कमरे में बैठी सास, पत्नी और छोटे साले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हथियारों को आरोपियों ने वहीं साइड में रखा और साथ लाए दो नई कमीजों को बदलने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच शोर-शराबा सुनकर बाहर लोगों की भीड़ एकत्र होनी शुरू हुई तो आरोपी बिना शर्ट बदले ही स्टार्ट बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। फिलहाल तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी दामाद नशे का आदी है। देर शाम तक पुलिस ने मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की है। 

और बड़ी हो सकती थी वारदात
जयपाल सिंह के मकान में दामाद द्वारा साथियों के साथ किए गए हमले के दौरान घर के भीतर ही दो बहुएं और चार बच्चे और भी थे। इनके बारे में आरोपियों को पता ही नहीं चला, यदि पहले पता चल जाता तो घटना और बड़ी हो सकती थी।       

ससुरालियों पर हमला करने वाले सचिन ने कमरे में सास, पत्नी और छोटे साले पर हमला बोला। उसे नहीं पता था कि मकान के दूसरे कमरे में बड़े साले विजय की पत्नी सुधा और उसके दो बच्चे वैशाली और दीपक थे। वहीं दूसरी मंजिल पर दूसरे साले अजय की पत्नी रीना और उसके बच्चे मानी और नैतिक भी थे।

विजय और अजय कहीं बाहर काम करते हैं। हमले के दौरान चीख-पुकार मचने पर दोनों बहुएं बाहर आईं और वारदात को देख उनकी चीख निकल गई। उन्हें देख खून से सनी कमीज बदल रहे आरोपी घबरा गए और  फरार हो गए। आरोपियों को उनका पता पहले चल जाता तो घटना और बड़ी भी हो सकती थी।       

 जनपद की सीमाओं  पर कराई चेकिंग      
रामलीला टिल्ला पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद एसपी सिटी राजेश कुमार ने आरोपियों की तलाश में जनपद की सभी सीमा की चौकियों पर आरोपियों का हुलिया देकर चेकिंग अभियान चलवाया। दो टीमें बनाकर एक को आरोपी के बहनोई के देवबंद के पास न्यामतपुरा गांव में और दूसरी टीम को नई मंडी कोतवाली के हरिपुरम आवास पर और भोपा स्टैंड के पास स्थित दुकान पर भेजा गया।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें