फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी शाहरुख पर 50 हजार का इनाम

Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। करीब डेढ़ साल से पुलिस कस्टडी से फरार शातिर अपराधी शाहरुख पर डीजीपी सुलखान सिंह की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसने दो साल पहले रेलवे स्टेशन पर पुलिस अभिरक्षा में आसिफ जायदा की हत्या की थी। हाल में ही जायदा के पिता यासीन की भी हत्या हो गई, जिसमें शाहरुख को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
  शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी शातिर आसिफ जायदा की करीब दो साल पूर्व कोर्ट में पेशी के बाद नैनी जेल ले जाए जाते समय रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने खालापार निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब डेढ़ साल पहले वह कोर्ट से पेशी के बाद रेलवे रोड पर से पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश है। उसकी कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। गत 20 अप्रैल को आसिफ जायदा के पिता यासीन की भी हत्या कर दी गई। जिसमें पीड़ित परिजनों ने शाहरुख को भी नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे शातिर अपराधी शाहरुख पर जीडीपी  ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें