फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप

Sun, 13 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दवा लेने शामली जा रही महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने कंडेला के जंगल में ले जाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। महिला ने एसपी से शिकायत की, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


कस्बा स्थित एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को दोपहर के समय शामली  दवा लेने जा रही थी। जब वह कैराना में शामली स्टैंड पर खड़ी थी, तो कार सवार दो युवकों ने शामली ले जाने के लिए लिफ्ट दी।

आरोप है कैराना से निकलने के बाद दोनों युवकों ने कार कंडेला रजवाहा पटरी की और मोड़ दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों के चले जाने के बाद वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।  शनिवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शामली से शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण के आदेश पर कैराना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए मुजफ्फरनगर भेजा। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें