विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्र विरोधी तत्वों की जमात में खड़े होने का आरोप लगाकर पुतला फूंका। यह भी आरोप लगाया कि कश्मीर समस्या नेहरू की देन है।
जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों की जमात देश में पनप रही है। राहुल गांधी और केजरीवाल हाफिज सईद जैसे आतंकी की जबान बोल रहे हैं। इन लोगों को देश की अखंडता एवं सम्मान से कोई सरोकार नहीं है। भारत सरकार ने सैनिकों की मदद से आतंकी अड्डे ध्वस्त किए। सुरक्षा प्राप्त नेता सरकार से सबूत मांग रहे हैं।
कश्मीर समस्या को लेकर यूएनओ कौन गया। सबको पता है कि कश्मीर समस्या नेहरू की देन है। पुतला फूंकने वालों में सह संयोजक विकास अग्रवाल, राघव बजरंगी, निकुंज, अनिकेत, धर्मेंद्र, ईश्वर, सचिन, दीपांशु त्यागी, कुणाल वाल्मीकि, शिवम, शुभम चाहल, मोहित बंसल, पंकज चौधरी, टीनू, प्रवेश, अर्जुन, दीपक, अंशुल, रजत पाल, संदीप, नरेंद्र, नितिन, शिवांश शर्मा, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।