फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशियों को जेल से धमकी

Tue, 27 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रधान प्रत्याशियों को धमकी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भौराकलां में होने वाले ग्राम प्रधान के उपचुनाव में प्रत्याशियों को जेल से धमकी मिल रही हैं।  परेशान लोगों ने पुलिस आफिस पहुंचकर एसपी देहात राकेश जौली को मामले से अवगत कराया। एसपी ने सीओ फुगाना को जांच कर कार्रवाई करने और दोषी पाए जाने वालों पर एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए। धमकी देने वाले का नंबर सर्विलांस पर लिया गया है।       
विज्ञापन


भौराकलां की प्रधान समुद्री देवी की बीमारी के चलते तीन माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। समुद्री देवी का बेटा बालेंद्र जिला कारागार में बंद है। आयोग के निर्देश पर 30 सितंबर को गांव में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए बालेंद्र अपनी भाभी को प्रधानी का चुनाव लड़वा रहा है। दो और प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

सोमवार को भौराकलां के दर्जनों ग्रामीण एसपी देहात राकेश जौली से मिले और उन्हें बताया कि जेल में बंद एक बदमाश प्रत्याशियों को चुनाव से हटने के लिए धमका रहा है। नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसपी देहात ने सीओ फुगाना अरुण कुमार को कई थानों की फोर्स के साथ गांव भेजा। एसपी ने ग्रामीणों को पुलिस के माध्यम से कहलवाया कि लोग बेखौफ होकर मतदान करें। 
विज्ञापन


गड़बड़ी करने वालों और धमकी द़ेने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान झगड़ा करने वाले पर एनएसए लगाया जाएगा। एसपी ने जिस फोन से धमकी दी जा रही है, उसे सर्विलांस पर लगवा दिया है। जौली ने बताया कि फोन पर जिसकी आईडी निकलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें