शराब पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के जौली गांव में शराब पकड़ने गई पुलिस से ग्रामीणों ने हाथापाई की। पुलिस द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया गया है। शनिवार को गांव में पहुंची टीम की कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी।
काफी लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव जौली पहुंचे और मामले को शांत किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से पुलिस टीम की शिकायत भी की। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा कायम किया है।