खतौली के मोहल्ला देवीदास में दबिश देने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला देवीदास में नामजद फरार बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। दबिश से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
मोहल्ला देवीदास और सराफान में पांच मई को मामूली विवाद को लेकर दोनों संप्रदायों के बीच फायरिंग और पथराव होने से बवाल हो गया था। पथराव में एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल मामला शांत कराया था।
पुलिस ने इस मामले में दोनों संप्रदायों के लोगों को नामजद किया था। जेल में बंद चांद पर रासुका भी लगा दी है। अभी भी कई नामजद बलवाई फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि मोहल्ला देवीदास में नामजद बलवाई छिपे हुए हैं। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी,
लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। दबिश से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि नामजद फरार आरोपी गोरा, जीतू और विक्की को गिरफ्तार करने के बाद उन पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।