फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पीरखेड़ा के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 21 अगस्त की शाम कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला बोला। पुलिस ने आरोपियों के  खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिस कारण वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर एसपी दफ्तर पहुंचे पीरखेड़ा निवासी बीरसैन ने बताया कि 21 अगस्त की दोपहर पड़ोसी देशराज पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला बोला। आरोप है कि परिवार की महिलाओं से मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। इस मामले में उसी दिन झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बीरसैन ने बताया कि कार्रवाई न होने से आरोपियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। घर से बाहर निकलने पर परिवार की महिलाओं पर तंज कसते हैं तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी विजय भूषण ने मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें