शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार ट्रिपल मर्डर मामले में हत्यारोपियों को घर में शरण देने के आरोप में दो आरोपियों को जेल भेज दिया। उधर, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है। बिजनौर में डेरा जमाए बैठी क्राइम बांच की टीम के हाथ भी अभी तक खाली हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस के दबाव के चलते शातिर दूसरे प्रदेश से किसी और मामले में जेल जाने के प्रयास में है।
शहर के ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों वसीम और शाहनवाज को मकान में शरण देने के आरोप में नाजिम और राशिद निवासी किदवईनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। उधर, वारदात को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पा रही है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस के दबाव के चलते शातिर ने अपनी राह जुदा कर यूपी से जुदा कर ली है। वह दिल्ली, हरियाणा या फिर उत्तराखंड से किसी मामले में जेल जाने की तैयारी में जुटा हुआ है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें और दर्जनों लोगों को उठाकर पूछताछ करने के बाद भी पुलिस इस मामले में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है।