फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के साथ दो लोग पकड़े गए

Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
agrwg - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
नौतनवा। कस्टम विभाग की सचल टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर तस्करी से नेपाल भेजा जा रहा चार लाख अड़सठ हजार रुपये का कपड़ा सहित कास्मेटिक सामान के साथ एक चार पहिया वाहन, तीन साइकिल सहित दो लोगों को पकड़ा है। बुधवार की देर रात खनुआ बॉर्डर के समीप चार पहिया वाहन पर बोरों में लेडिज सूट लादकर तस्कर नेपाल ले जाया जा रहा था, तभी कस्टम की टीम ने वाहन को धर दबोचा।
विज्ञापन


वाहन में सवार ड्राइवर सहित खनुआ निवासी दुर्गेश गौतम व हरदीडाली निवासी हीरा सहानी को हिरासत में लिया है। बरामद कपडे़ की कीमत दो लाख इक्यावन हजार रुपये बताई जा रही है। 
बृहस्पतिवार की दोपहर फरेंदी तिवारी बॉर्डर के समीप तीन साइकिल पर बोरों में सामान लादकर तस्कर नेपाल जा रहे थे। कस्टम की टीम को देखकर साइकिल छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गए। कस्टम ने बोरों में रखे माल की जांच की तो दो लाख सत्रह हजार रुपये का कास्मेटिक का सामान निकला। कस्टम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि एक चार पहिया वाहन, तीन साइकिल तथा बरामद तस्करी के सामान को सीज कर हिरासत में लिए दो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें