फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए बंदी के साथ मारपीट, सदर हवालात के पास अफरातफरी

Fri, 17 Nov 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बंदी से मारपीट के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या के मामले में पेशी पर आए बंदियों के बीच कहासुनी के बाद सदर हवालात के पास ही मारपीट हो गई। एक बंदी को दो बंदियों ने पीटा। पीड़ित बंदी के परिजनों ने हंगामा कर हमलावर बंदियों पर उनसे रंगदारी मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बंदी के साथ अचानक हुई मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। तुरंत ही पुलिसकर्मियों ने दोनों को सदर हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

खतौली में हुए भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की हत्या के मामले में जेल कारागार में बंद गौरव उर्फ गौरा की बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी थी। शातिर विपुल खूनी और दानिश भी इन दिनों जेल में बंद है। इनकी भी बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन


जब पुलिसकर्मी इन्हें कोर्ट में पेश करने ले जा रहे थे, तो तब भी इनके बीच कहासुनी हुई थी। कोर्ट में पेशी के बाद जब पुलिस कर्मी तीनों को लेकर सदर हवालात में ला रहे थे, तो आरोप है कि विपुल खूनी और दानिश ने गौरा के साथ मारपीट की। इस दौरान गौरा के परिजन भी वहां मौजूद थे। बंदी के साथ मारपीट होने से वहां अफरातफरी मच गई। बंदियों में मारपीट की सूचना पर सदर हवालात से काफी पुलिसकर्मी तुरंत उस ओर दौडे़ और बंदियों को अलग-अलग किया।

इसके बाद उन्हें सदर हवालात में बंद दिया। इस घटना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। गौरा के परिजनों का आरोप था कि आरोपी हमलावर बंदी उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। मारपीट की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाईन डीके त्यागी भी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें