फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंतलिब ने किया था डबल मर्डर, जेल से भी कराता रहा है अपराध      

Mon, 12 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दौराला से फरार हुआ मुंतलिब शातिर अपराधी है। पुरकाजी निवासी इस बदमाश पर जनपद के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुरकाजी में एडवोकेट के घर में घुसकर इसने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था। जेल से भी अपराध कराने का पता चलने पर अधिकारियों ने इसे पीलीभीत कारागार में शिफ्ट करा दिया था।
विज्ञापन

      
पुरकाजी के कस्बा जाटान निवासी मुंतलिब पुत्र शराफत पीलीभीत की कारागार से जनपद में कोर्ट में तारीख करने के बाद वापसी में दौराला के पास पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। शातिर पर पुरकाजी, चरथावल, शहर कोतवाली आदि थानों में लूट, हत्या रंगदारी, गैंगस्टर आदि संगीन अपराधों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 2012 में पुरकाजी निवासी जहीर फारूखी एडवोकेट के आवास पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर कस्बा निवासी रिजवान और भूराहेड़ी निवासी हारुन की हत्या कर दी थी।

वारदात में जहीर फारुखी वादी और चश्मदीद गवाह है।  पुलिस ने मुंतलिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जनपद की कारागार में रहते हुए उसने अपराध से तौबा नहीं की। जेल में रहने के दौरान इसका कई घटनाओं में नाम आया। पुलिस ने इसे कई मामलों में 120 बी का आरोपी बनाया। ज्यादा घटनाओं में नाम आने पर अफसरों ने इसे शासन से पीलीभीत की जेल में शिफ्ट करा दिया था। बदमाश के भागने से पुरकाजी में घटना होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें