फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 15 Jun 2019 12:45 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दुष्कर्म।
विज्ञापन
भोपा क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में ही सोया था। उसकी बेटी भी आंगन में सोई हुई थी। आरोप है कि रात में गांव का ही युवक अपने ममेरे भाई के साथ दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसकी बेटी को जगाकर कनपटी पर तमंचा लगाया और जान से मारने की धमकी देकर कमरे में ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी किशोरी को किसी से बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों के भागने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए किशोरी का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें