फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलीरा बस स्टैंड से तीन लुुटेरे गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मलीरा बस स्टैंड के पास से तीन वाहन लुटेरे पकड़कर दो बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक रामपुरी के मोनू की हत्या में शामिल रहा है। इस केस में एक आरोपी का चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन


12 फरवरी की रात रामपुरी के मोनू (28) की शाहबुद्दीनपुर रोड पर हत्या कर दी गई थी। इसमें रामपुरी के विपिन और सन्नी को नामजद किया गया था। पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। लेनदेन के विवाद में झगड़े के बाद हत्या करने की बात सामने आई थी।

साथ ही यह भेद खुला कि दोनों हत्यारोपी रामपुरी निवासी अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बीती रात मलीरा बस स्टैंड के पास से हत्यारोपी विपिन, अंकित, विक्की को अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन


उनके पास, दो बाइक, तमंचा और बैग समेत एटीएम, आधार कार्ड आदि कागजात बरामद हुए। विपिन ने सन्नी के साथ मिलकर मोनू की हत्या करने के जुर्म का इकबाल किया।

31 जनवरी को रोहाना की खामपुर रोड से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही कई स्थानों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मोनू के हत्यारोपी समेत लूट की घटनाओं का खुलासा किया गया है। एसएसपी केबी सिंह ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें