फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी लापता, पड़ोसी पर अपहरण का आरोप

Wed, 17 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट के राजापुर इलाके से एक 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी नहीं मिली तो घरवाले कैंट थाने पहुंचे। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी। कैंट पुलिस बहलाफुसलाकर भगाने का मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से कौशांबी का रहने वाला एक युवक परिवार समेत कैंट के राजापुर मोहल्ले में रहकर गुजर-बसर करता है। युवक का आरोप है कि उसकी सत्रह वर्षीय नाबालिग रेहाना (नाम परिवर्तित) को पड़ोस में रहने वाला आशुतोष पटेल बहलाफुसलाकर भगा ले गया। किशोरी को भगाने में आरोपी आशुतोष का भाई ब्रह्मा और एक अन्य युवक फारुक भी शामिल है। कैंट पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिखकर किशोरी के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। किशोरी अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें