फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों से बंधक बनाकर दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई, दंपती गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2019 12:02 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवतियों से दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए पति-पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की दो युवतियों को घर में बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने व उसके आधार पर ब्लैकमेल कर उनसे अनैतिक काम कराने के आरोप में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। तितावी क्षेत्र की युवती ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी शहर निवासी सहेली के साथ करीब चार माह पूर्व किसी काम से शांतिनगर गई थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उन्हें विश्वकर्मा चौक के पास रीटा लोहान नामक महिला मिली, जो उन्हें अपने शांतिनगर स्थित घर ले गई। वहां रीटा लोहान के पति संजीव लोहान निवासी रुड़की ने दोनों युवतियों को डरा-धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी रीटा लोहान ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई। आरोप है कि इसके बाद दंपती ने दोनों सहेलियों को बंधक बनाकर उन्हें उक्त अश्लील क्लिप के माध्यम से ब्लैकमेल करते हुए दोनों से जबरन अनैतिक काम कराना शुरू कर दी।

विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। दंपती ने 21 अप्रैल को भी दोनों सहेलियों को जबरन घर बुलाया, जहां उनके साथ वहां मौजूद कई लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं। किसी तरह दोनों ने वहां से छूटकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी के नाम से दी जाती थी धमकियां
मुजफ्फरनगर। शांतिनगर निवासी धंधेबाज दंपती के चंगुल में फंसी दोनों पीड़ित युवतियों ने बताया कि अनैतिक काम करने से इंकार किए जाने पर जहां उनके साथ मारपीट की जाती थी, वहीं एक पुलिसकर्मी से उन्हें मोबाइल पर लगातार धमकियां भी दिलाई जाती थीं। इसके चलते दोनों सहेलियां लगातार खौफ में रहीं और दंपती के चंगुल में फंसी रहीं।

दोनों पीड़िताओं ने उक्त पुलिसकर्मी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि इंस्पेक्टर संतोश कुमार सिंह का कहना है कि जो नंबर पीड़िताओं ने दिया है, वह किसी पुलिसकर्मी का नहीं है। हो सकता है दंपती उन्हें डराने के लिए अपने किसी साथी से ही पुलिसकर्मी बनकर बात करा रहे हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें