फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिली मेडिकल कालेज से लापता मरीज की लाश

Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लापता मरीज संजय का शव मिलने पर घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से दो दिन पहले लापता हुए मरीज का शव बुधवार को नरा जड़ौदा में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों से मिला है। शव का दायां हाथ कंधे के पास से गायब है। परिवारीजनों ने मेडिकल कॉलेज स्टाफ पर हत्या करने का संदेह जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मरने वाले संजय पुत्र कांता प्रसाद कस्बा दौराला मेरठ का रहने वाले थे और उन्हें गत नौ नवंबर को लीवर की बीमारी की चलते बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। उनका बेटा विपुल तीमारदारी में लगा था। सोमवार सुबह पांच बजे बेटा रूम में पिता के साथ ही सोया हुआ था। इसी बीच संजय रहस्यमय हालात में मेडिकल कालेज के रूम से लापता हो गए। बुधवार दोपहर नरा जड़ौदा रेलवे स्टेशन मास्टर सचिन कुमार ने नरा-जड़ौदा और मंसूरपुर के बीच रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंचे, शव की पहचान संजय के रूप में की। काफी तलाश करने के बाद भी पुलिस को संजय का गायब हाथ नहीं मिला है। बेटे विपुल ने पुलिस को बताया था कि उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मेडिकल कालेज के काउंटर के पास दो लोगों को पिता संजय के साथ मारपीट और धक्का मुक्की करते हुए देखा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मरीज की मौत से गम और गुस्सा मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से दो दिन से लापता मरीज की लाश बुधवार को नरा जड़ौदा के निकट रेलवे लाइन पर झाड़ी में मिलने से लोगों में गम और गुस्सा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मेरठ के भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनेंद्र विहान भराला, मंडल महामंत्री गौरव चौहान, सुधीर सोम, हर्ष, सचिन विहान, दीपक चौहान संजय का शव मिलने की जानकारी पर बाकी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे थे। भाजपा नेताओं ने पुलिस से जांच-पड़ताल कर मेडिकल स्टाफ पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि मेरठ जनपद के कसबा दौराला निवासी संजय (40) पुत्र कांता प्रसाद को उसके परिजनों ने नौ नवंबर को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। संजय की तीमारदारी में बेटा विपुल लगा था। सोमवार सुबह पांच बजे बेटा रूम में पिता के साथ ही सोया हुआ था। इसी बीच संजय मेडिकल कालेज के रूम से लापता हो गया। बेटे विपुल ने पुलिस को बताया था कि उसने मेडिकल कालेज के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा कि उसके पिता के साथ काउंटर पर दो लोग मारपीट करते हुए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। मरीज के लापता होने पर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया था। रालोद ने किया था धरना प्रदर्शन मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से मरीज संजय के रहस्यमय ढंग से लापता होने पर मंगलवार को रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली मंसूरपुर। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फुटेज में मरीज संजय को दो लोग पकड़ कर ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस फुटेज के जरिए पुलिस इन दोनों लोगों की तलाश में लगी है। परिजनों का हत्या का आरोप, तहरीर दी मंसूरपुर। संजय के परिजनों ने मंसूरपुर थाने पर तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ पर उसकी हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अभी तक उसकी गुमशुदगी ही दर्ज है। मेडिकल कॉलेज से लापता हुए मरीज संजय का शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी से मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर मेडिकल कॉलेज स्टाफ पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही रहती है। मरीज खुद ही वार्ड से उठकर कहीं गया था, स्टाफ की कोई गलती अभी सामने नहीं आई है। -डॉ शफी, सीएमओ, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें