फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर आ रहे युवकों पर बदमाशों ने बोला धावा    

Tue, 08 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
loot - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नोएडा से शहर आ रहे बाइक सवार दो युवकों पर नईमंडी के एटूजेड मार्ग पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चली गोली से बाइक सवार एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। दोनों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की घंटों तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस बैरंग लौट आई। पुलिस ने अज्ञात में जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।    
विज्ञापन

        
नोएडा निवासी विक्रांत धीमान अपने साथी सेठपाल के साथ रविवार के साथ बाइक से शहर आ रहा था। नईमंडी कोतवाली के एटूजेड रोड पर अज्ञात बदमाशों ने इनकी बाइक को रुकवाने का प्रयास किया। दोनों ने विरोध जताया तो एक बदमाश ने उनके ऊपर  फायर कर दिया। फायरिंग से सेठपाल की जांघ में गोली लग गई।

इसी बीच बदमाशों को चकमा देते हुए बाइक को वहां से दौड़ा दिया और आगे जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सेठपाल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर घंटों आरोपियों की तलाश की, लेकिन किसी के नहीं मिलने पर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। विक्रांत की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।    
विज्ञापन


कैश कंपनी के कर्मचारी से 78 हजार और बाइक लूटी       
जौला गांव से वसूली कर लौट रहे एक कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर नगदी और बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के जंगल और सड़कों पर बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका।      

क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी फुरकान एक कंपनी में कर्मचारी है। सोमवार दोपहर वह प्राइवेट बैंक की शाखा के कर्मचारियों द्वारा जौला गांव से एकत्र की गई 78 हजार 700 रुपये की नगदी लेकर जौला से बुढ़ाना आ रहा था। करीब  12 बजे मेपल्स अकादमी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने फुरकान से मारपीट शुरू कर दी।  मारपीट होते देख स्कूल मेपल्स अकादमी की बसों के कई चालकों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने  गुमराह करते हुए कि यह लड़की छेड़ता है।

लड़की छेड़ने की बात सुनकर चालक शांत हो गए। बदमाशों ने फुरकान से 78 हजार रुपये की नगदी और बाइक लूट ली। लूट की बाइक पर बैठकर वे फरार हो गए। फुरकान ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। कोतवाल डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित  को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में  आसपास के जंगल और सड़कों को खंगाला।

घंटों तलाश करने के बाद भी बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।  बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि उनके बैंक ने कैश लाने और ले जाने का ठेका लेजी कैश कंपनी को दे रखा है। फुरकान इसी कंपनी का कर्मचारी है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की तहरीर उन्हें प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।              
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें