फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के 50 लाख रुपये हड़पे

Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मनी ट्रांसफर के चक्कर में  एक महिला से 50 लाख रुपये हड़प लिए गए हैं। आरोपी द्वारा दिए गए चेक बाउंस होने पर पीड़िता ने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। अफसरों ने जांच के निर्देश दिए हैं।      
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के पचेंडा निवासी प्रभा सिंह शनिवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने अफसरों को बताया कि बचन सिंह कालोनी निवासी आरोपी व्यक्ति डेढ़ वर्ष पूर्व गांव स्थित एसबीआई की शाखा में मिला था। आरोपी ने बताया था कि वह मनी ट्रांसफर का काम करता है। पीड़िता का बेटा अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है। उसके खाते में पैसे भिजवाने के लिए उसने आरोपी को 15 लाख रुपये दिए थे। एक सप्ताह बाद आरोपी ने यह कहते हुए रुपये वापस कर दिए कि किसी कारणवश मनी ट्रांसफर नहीं हो पाई है। कुछ दिन बाद आरोपी ने जमीन लेने के नाम पर पीड़िता से 20 लाख रुपये उधार लिए और बाद में बहाने से 30 लाख रुपये और उधार लिए।

महिला ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी बहाने करने लगा। दबाव बनाया तो अगस्त में आरोपी ने पीड़िता को 20 लाख के दो और 10 लाख का एक चेक दिया। चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गए।  पीड़िता ने आरोपी को चेक बाउंस होने की जानकारी दी तो आरोपी ने रकम वापस करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने एसपी सिटी को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसपी ने मामले में पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें