धामपुर में चोर पालिकाध्यक्ष के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। चोरों ने घर से करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए।
पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नई सराय स्थित बस्ती में घर है। घर में बेटा जाहिद और वाहिद परिवार सहित रहते हैं। शनिवार रात दोनों बेटे परिवार को लेकर कहीं गए हुए थे। चोर मौका पाकर घर में घुस गए। घर के ताले तोड़कर कमरों में रखी आलमारी से करीब पांच तौले सोना, दो एलईडी, बर्तन, जूसर मिक्सर, कपड़े सहित करीब 20 हजार रुपये की नकदी ले गए। रविवार सवेरे घटना का पता लगने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल मुनीषचंद शर्मा का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, स्योहारा में मोहल्ला हयातनगर निवासी इमरान ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार रात उसने अपना ट्रक मुरादाबाद रोड़ पर खड़ा करके अपने घर चला गया था। रविवार सुबह जब वह पहुंचा तो उसे ट्रक गायब मिला। ट्रक को बरामद करने की थानाध्यक्ष से गुहार लगायी है।