फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसेड़ा में बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूटा

Mon, 27 Nov 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के छपार में बदमाशों ने बसेड़ा में पेट्रोल पंप लूट लिया। लूटपाट कर बाइक पर सवार होकर भाग रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। लूटे गए रुपये बरामद कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना रविवार रात की है। छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में स्थित पेट्रोल पंप से बाइक सवार दो युवक और सेल्समैन सत्यपाल से बाइक में एक हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। उस समय सेल्समैन सत्यपाल हाथ में रुपये ले रहा था। इसी दौरान एक युवक ने सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उसे डरा धमका कर नगदी लूट ली और बरला की ओर भाग गए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने डायल 100 को फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी संपर्क मार्गों की घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को तेजलहेड़ा चौराहे पर घेरकर पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम पुरकाजी के मोहल्ला झोझियान निवासी दानिश और मंगलोर के गांव गाधारोना निवासी वसीम बताए। तलाशी में बदमाशों से लूटे गए 3300 रुपये और 12 बोर का तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस उनकी बाइक की भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके दोनो को जेल भेज दिया है। बस में सवार दुकानदार से 30 हजार छीने तितावी। तीन बदमाशों ने चलती बस से दुकानदार से 30 हजार रुपये छीन लिए और चलती बस से कूद कर फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ा था, मगर वह भी तमंचा दिखा कर छूट कर भाग गया। पुलिस मामले को जेब काटने का बता रही है। तितावी के गांव अमीरनगर निवासी बलबीर पुत्र मुकंदा कसबा बघरा में बस स्टैंड के पास किरयाना की दुकान करता है। सोमवार को यह सामान लेने के लिए प्राईवेट बस में सवार होकर शहर जा रहा था। बघरा से ही उसके पीछे तीन बदमाश बस में सवार हुए। जब बस दून पब्लिक स्कूल के पास पहुंची तो बदमाशों ने दुकानदार से 30 हजार रुपये छीन लिए। दो बदमाश चलती बस से कूद कर भाग गए, जबकि शोर मचने पर एक बदमाश को यात्रियों ने पकड़ लिया, मगर वह भी तमंचा दिखाकर उनसे छूट कर बस से कूद कर फरार हो गया। पीड़ित की ओर से इस संबंध में तितावी पुलिस को तहरीर दी गई है, जबकि पुलिस मामला जेब कटी का बता रही है।
विज्ञापन
रिश्ता तुड़वाने वाले के खिलाफ तहरीर भोपा। बेटी का रिश्ता नहीं होने देने वाले युवक के विरुद्ध पिता ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि थाना मीरापुर क्षेत्र का एक युवक उसकी बेटी के कई रिश्ते तुड़वा चुका है और जबरन अपनी साथ उसकी बेटी से शादी करना चाहता है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी के लिये लड़का देखने के लिये जाता हैं तो वह न जाने किसी तरह उसके लड़के का पता निकाल लेता है और मोबाइल फोन कर रिश्ता तुड़वा देता है। कई स्थानों पर उसने अपनी बेटी के रिश्ते की बात चलाई, लेकिन आरोपी ने भांजी मार दी। यह भी आरोप लगाया कि वह इस तरह की हरकत करके उन्हें दबाव में लेकर उसकी बेटी से शादी करना चाहता है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें