फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे की कार्रवाई पूरी, मुकदमों की तैयारी

Mon, 23 Apr 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आईपीएस विवेक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुरी तरह फंसे निलंबित आईपीएस विवेक कुमार के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) छह दिन छापे की कार्रवाई पूरी कर लौट गई है। शहर के बैंकों के लॉकर्स में 13 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सरकारी आवास पर प्रतिबंधित 59 हजार पुरानी करेंसी मिलने के मामले में विवेक के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एसवीयू टीम ने बरामद ब्लैक मनी की सीजर लिस्ट तैयार कर आईजी रत्न संजय को सौंप दी है। 
विज्ञापन


बिहार कैडर के वर्ष 2007 बैच के आईपीएस सहारनपुर निवासी विवेक कुमार की आर्यपुरी स्थित ससुराल में विजिलेंस टीम पिछले छह दिनों से छापे की कार्रवाई में जुटी थी। जांच में शहर के छह बैंकों के लॉकर्स में करीब 4.35 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली है।

कैश, एफडी, आभूषण, गोल्ड, चांदी आदि बरामद किया गया है। एसवीयू के अफसरों के मुताबिक उनके मुजफ्फरनगर में दो प्लॉट भी मिले है। पटना में एसवीयू के आईजी रत्न संजय के निर्देश के बाद बरामद करोड़ों की नगदी एसबीआई की रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा के सरकारी खाते में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन


बरामद सामान की सीजर लिस्ट बना ली गई है। शनिवार की देर रात आईपीएस विवेक के ससुर वेदप्रकाश कर्णवाल और अन्य से अंतिम पूछताछ के बाद टीम लौट गई। आय से अधिक संपत्ति मामले में घिर गए आईपीएस विवेक के खिलाफ एसवीयू कई मुकदमे दर्ज करने की तैयारी में है।

अंसारी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर्स से 13 लाख रुपये के यूएस, कनाडा, मलेशिया मुद्रा मिलने पर उनके खिलाफ गैर कानूनी तरीके से विदेशी मुद्रा रखने का मुकदमा दर्ज हो सकता है। मुजफ्फरपुर के सरकारी आवास पर कार्रवाई के दौरान 59 हजार रुपये की पुरानी करेंसी मिलने के मामले में आयकर अधिकारी उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी में है। इससे पहले उनके आवास पर कारबाइन और अवैध तमंचे मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

दामाद के विरुद्ध हो रही कार्रवाई से ससुराल पक्ष की भी मुश्किलें बढ़ गई है। आय के ज्ञात स्रोत से तीन गुणा संपत्ति की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत 15 अप्रैल को पटना में एसवीयू ने आईपीएस विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अगले ही दिन मुजफ्फरपुर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में एक साथ तीन ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरु हुई थी। निलंबित आईपीएस विवेक फिलहाल मुजफ्फरपुर में है। सूत्रों के मुताबित उनसे पटना बुला कर पूछताछ हो सकती है। 144 घंटे बाद विजिलेंस टीम के लौटने के बाद भी आर्यपुरी में सन्नाटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें