फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम को हटाने की मांग को लेकर हंगामा 

Wed, 14 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ककरौली के गांव खाईखेड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने जामा मस्जिद के इमाम पर फिरकापरस्त ताकतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने ईद की नमाज बिना इमाम के अदा कर विरोध जताया। बाद में एसडीएम जानसठ उमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। उधर, मस्जिद के इमाम ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


गांव खाईखेड़ा में ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा कराने के समय मुस्लिम समाज के लोगों ने जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इमरान पर गांव के अमन-चैन को बिगाड़ने का आरोप लगाया। मुनीर आलम, असलम, शाहिद, मोहम्मद सऊद, साबिर, हुसैन अहमद, हाफीज अब्दुल सत्तार, अब्दुल समद, अब्दुल वहाब, आस मोहम्मद, जान मोहम्मद, मेहताब, रहमान, शाने आलम आदि लोगों ने हंगामा करते हुए बिना इमाम अलग नमाज अदा कर अपना विरोध जताया।

ग्राम प्रधान वसीम की सूचना पर डीएम डीके सिंह और एसएसपी दीपक कुमार को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम उमेश मिश्रा, सीओ भोपा अकील अहमद, ककरौली थानाध्यक्ष संजीव शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों के सामने लोग इमाम हटाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। उन्हें किसी तरह शांत किया गया। ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, मस्जिद के इमाम मोहम्मद इमरान ने कहा कि कुछ लोग उनकी खिलाफत में हैं। इसीलिए गलत आरोप लगाए जाते हैं। उनकी ओर से कुछ भी गलत नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें