फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी की बेटी जख्मी, पुलिस महकमा दौड़ा

Sat, 21 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर दो इनोवा गाड़ियों के भिड़ने से आगरा रेंज के आईजी डीसी मिश्रा की बेटी घायल हो गई। उसके साथ गाड़ी में मौजूद दो अन्य सहेलियों को भी मामूली चोटें आईं। खबर मिलने पर आईजी ने तत्काल एसएसपी केबी सिंह को फोन पर दी। एसएसपी ने तुरंत वायरलेस पर हादसे की सूचना प्रसारित की तो महकमे में हड़कंप मच गया। मंसूरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर तीनों छात्राओं को बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसएसपी, सीओ समेत आसपास के पांच थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंचा और आईजी की बेटी का हालचाल जाना।
विज्ञापन


आगरा रेंज के आईजी डीसी मिश्रा की बेटी सौम्या मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सौम्या सहेली छात्रा शिवांगी और अन्य एक छात्रा के साथ इनोवा से हरिद्वार जा रही थीं। गाड़ी को ड्राइवर चला रहा था। मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर संघावली पुल के पास सामने से तेज गति से आ रही दूसरी इनोवा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी में बैठी सौम्या घायल हो गई।

साथ में अन्य दो छात्राओं को भी मामूली चोटें आईं। घायल सौम्या ने फोन पर हादसे की खबर पिता को दी। आईजी ने तुरंत एसएसपी केबी सिंह को फोन पर हादसे की जानकारी दी। एसएसपी ने वायरलेस पर सूचना फ्लैश कर दी। मंसूरपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पीछे से सीओ डीके मित्तल भी पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया और तीनों छात्राओं को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना सिविल लाइन, शहर कोतवाली, नई मंडी, मंसूरपुर और खतौली पुलिस बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। कुछ ही देर में एसएसपी केबी सिंह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसएसपी ने तीनों छात्राओं से हालचाल पूछा और दुर्घटना की जानकारी ली। आईजी की बेटी सौम्या को नाक पर काफी चोटें आई हैं। सिविल लाइन पुलिस ने टक्कर मारने वाली इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तीनों छात्राओं का प्राथमिक उपचार कराने के बाद मेरठ भिजवाया। मंसूरपुर थाने में अभी तक हादसे का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

इनोवा में सवार थी कानपुर की मंडली
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में आईजी की बेटी की कार में टक्कर मारने वाली इनोवा को पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ लिया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। सिविल लाइन थाने में कार के संबंध में छानबीन की गई। इनोवा कानपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी बब्बन की है।

जागरण मंडली ने कार को शुक्रताल के लिए बुक किया था। चालक कमलेश प्रजापति मंडली को लेकर शुक्रताल आने के बाद वापस कानपुर लौट रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई। पुलिस ने जागरण मंडली को यात्री बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें