फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैबतपुर में तालाब से मिला बच्ची का शव

Mon, 28 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल के हैबतपुर गांव से गायब बच्ची का शव गांव के पास ही तालाब से बरामद हो गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हैबतपुर गांव में चार साल की मासूम बच्ची जोया शनिवार दोपहर को खेलते समय गायब थी। शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि उसे एक रेहड़े वाला बैठाकर ले गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका की सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्ची को तलाश करने के लिए आसपास के जंगल में कांबिंग की गई। रविवार सुबह बच्ची का शव गांव के नजदीक तालाब में मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। शव को बाहर निकालने पर उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नजर नहीं आया।

पुलिस की जांच पड़ताल में मामला अपहरण का नहीं, बल्कि एक हादसा सामने आया। पुलिस के मुताबिक अकेली बच्ची खेलती हुई तालाब के नजदीक एक हैंडपंप पर पानी पीने गई थी। अचानक उसका पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब में डूब गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें