फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालिका समेत चार लोग घायल

Tue, 27 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। सड़क हादसों में बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक बच्ची को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को थाना ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी यूसुफ पत्नी हसीना के साथ बाइक से जानसठ आ रहा था। डांक बंगले के सामने एक कार ने उन्हें चपेट में लेकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया तथा कार को कब्जे में ले लिया।

गांव तालड़ा निवासी सानिया पुत्री नौशाद गांव में ही सड़क पार कर रही थी। एक बाइक की चपेट में आकर बालिका घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खतौली में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गांव भैंसी निवासी राकेश पुत्र चतर पाल घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें